राज्य
08-Apr-2026


– सूखी सेवनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई भोपाल (ईएमएस) । जिला भोपाल देहात में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रामशरण प्रजापति के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत पुलिस द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) डॉ. नीरज चौरसिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बिलखिरिया सुश्री अंतिमा समाधिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूखी सेवनिया रामबाबू चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। दिनांक 17.03.2026 को थाना सुखी सेवनिया में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 15.03.2026 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा संभावित स्थानों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना सूखी सेवनिया में अप.क्र. 56/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 06.04.2026 को अपहृत नाबालिग बालिका को ईटखेड़ी क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया गया। महिला अधिकारी द्वारा कथन दर्ज करने पर बालिका ने बताया कि आरोपी अजय बंजारा (पिता बाबूलाल बंजारा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम खामखेड़ा पठार, थाना ईटखेड़ी, जिला भोपाल) द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान ग्राम खामखेड़ा पठार से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में धारा 64(2)(m) बीएनएस एवं धारा 5(L)/6, 5(j)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल भेजा गया। सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी, उनि. सी.एल. यादव, प्रआर 2880 प्रदीप किरार, आरक्षक 1615 नरोत्तम लोधी, आरक्षक 1479 सुमित शाक्य, आरक्षक 465 संजय सिंह, सायबर सेल भोपाल के प्रआर मुश्ताक अहमद एवं प्रआर योगेश मिश्रा की विशेष सराहनीय भूमिका रही। भोपाल देहात पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जुनेद/08 अप्रैल2026