राज्य
08-Apr-2026


हजारीबाग(ईएमएस)।हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बनासो साप्ताहिक बाजार में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान बिजली का पोल और तार अचानक गिर जाने से एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।महिला बाजार मे सब्जी बेच रही।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका बक्सपुरा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जाता है कि दोपहर में अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बाजार क्षेत्र में लगा बिजली का पोल तार सहित गिर गया, जिसकी चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया लगा रहे है।स्थानीय लोग मृतक के शव को उठाने से मना कर दिया हैं। कर्मवीर सिंह/08अप्रैल/26