पलामू(ईएमएस)।उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बुधवार को जनगणना-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में डीसी ने कार्य प्रगति एवं आगामी योजना की तैयारी पर विस्तृत निर्देश दिये है।उपायुक्त के द्वारा सी०एम०एम०एस० पोर्टल पर जनगणना सम्बन्धित किए जा रहे कार्यों की चार्जवार समीक्षा की गई, जिसमें सभी चार्ज अधिकारियों (ग्रामीण/ नगरीय) को मकान सूचीकरण ब्लाक (एच०एल०बी०) मैपिंग कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।इसी तरह उन्होंने प्रशिक्षण में सिखाई गई बातों का पूर्ण रूप से अनुपालन करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यम से की जाएगी।जनगणना सीएमएमएस पोर्टल,स्व गणना पोर्टल,मोबाइल ऐप के माध्यम से विभिन्न चरणो में किया जाएगा।इसलिए स्व गणना के विषय में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें ताकि जनगणना में आम लोगों की भागीदारी को बढ़ाया जा सके।इसी तरह उन्होंने चार्ज पदाधिकारियों से जनगणना कोषांग का गठन,जनगणना के लिए जिला नोडल पदाधिकारी चिन्हित करने का कार्य,डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन का लॉगिन आईडी और पासवर्ड सक्रीय करने सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की।उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों से जनगणना -2027 के फील्ड कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की इन्ट्री सी०एम०एम०एस० पोर्टल पर जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी–सह–अपर जिला जनगणना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा,सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी–सह–चार्ज पदाधिकारी (जनगणना), कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद,बिश्रामपुर / नगर पंचायत, हुसैनाबाद,छतरपुर एवं हरिहरगंज,जिला जनगणना कोषांग के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कर्मवीर सिंह/08अप्रैल/26