लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के अनुभवी सलामी बल्लेबाज बल्लेबाज फखर जमा ने खुलासा किया है कि टी20 विश्वकप के बाद वह खेल को अलविदा कहने वाले थे पर अब उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है। फखर का कहना है कि वह करियर को उस समय छोड़ना चाहते हैं जबकि उसके शीर्ष पर हों। फखर अभी पाक सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे हैं। इसमें भी वह गेंद से छेड़छाड़ को लेकर विवादों में हैं। टी20 विश्वकप में उन्हें अधिक अवसर नहीं मिले थे। उन्हें पूरे ग्रुप स्तर पर बाहर ही बैठना पड़ा था सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक ही बार 16 गेंदों में 25 रन बनाये थे। फखर को श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में पारी की शुरुआत का अवसर मिला था। इसमें उन्होंने 42 गेंदों में 84 रन बनाये थे। लाहौर कलंदर्स से खेल रहे फखर पर पीएसएल में गेंद से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। इसी कारण आजकल वह मैदान से बाहर हैं और टीम के साथ डगआउट में अस्थायी कोच की भूमिका निभा रहे हैं।इस सत्र में फखर ने अब तक 53 और 1 रन की पारियां खेली हैं। वह अब 11 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के खिलाफ मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। ईएमएस 08अप्रैल 2026