व्यापार
मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को भारतीय रुपया 65 पैसे की बढ़त के साथ ही 92.32 पर बंद हुआ। मध्यपूर्व में जारी तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतें घटने से भी रुपये में तेजी आई है। गत दिवस वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.05 प्रति डॉलर पर खुला। फिर नीचे आकर 93.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट दिखाता है। रुपया सोमवार को 28 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.90 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 100.11 पर रहा। ईएमएस 08अप्रैल 2026