क्षेत्रीय
अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार को शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर में जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यसूची पर चर्चा उपरान्त प्रस्ताव पारित किये गये। महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विचार विर्मश उपरान्त प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की गई व सर्वसम्मति विभिन्न प्रस्ताव मान्य किये गये। बैठक में महाविद्यालय की प्राचार्य गरिमा राठौर पदेन (सचिव), डॉ. अनिल सिंह तोमर जनभागीदारी प्रभारी एवं समस्त वित्त व प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित हुये। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 08 अप्रैल 2026