क्षेत्रीय
अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा बुधवार को परियोजना अशोकनगर अंतर्गत संचालित ग्राम मारूप में आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि आंगनवाडी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो। आंगनवाडी केन्द्र का संचालन समय सारणी अनुसार किया जाए। उन्होंने उपस्थिति पंजी, वजन सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 08 अप्रैल 2026