अशोकनगर (ईएमएस)। विधि महाविद्यालय अशोकनगर में बुधवार को महाविद्यालय के मूट कोर्ट का उद्धघाटन चन्द्रशेखर साहू अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ के द्वारा किया गया। जिसके उपरान्त विधि महाविद्यालय के षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा दण्ड प्रक्रिया की धारा 125 भरण पोषण से संबंधित वाद पर प्रस्तुति दी। जिसमें श्री चन्द्रशेखर साहू अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ ,रामनिवास शर्मा सचिव ,मुक्ति परमार एडवोकेट न्यायाधीश की भूमिका रूप में उपस्थित हुये। मंच संचालन डॉ. खिज्र अहमद खान के द्वारा किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक बहादुर डाबर, डॉ. स्वराज जैन, डॉ. जयदीप पारासर, डॉ. अनिलसिंह तोमर, डॉ.. जितेन्द्र सोनी उपस्थित रहे। मूट कोर्ट कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की प्राभरी प्राचार्य गरिमा राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 08 अप्रैल 2026