राज्य
08-Apr-2026


- फरियादी के बेटे से रजिंश रखने की बात आई सामने भोपाल(ईएमएस)। टीटी नगर थाना पुलिस ने पुरानी रंजीश को लेकर वाहन में आग लगाने वाले आरोपी को मामला दर्ज करने के बाद 2 घण्टे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार जय भीम नगर में रहने वाले फरियादी सुशील कुमार रैकवार पिता दुर्गाप्रसाद रैकवार (61) ने शिकायत करते हुए बताया की 3-4 प्रैल की रात करीब 9 बजे की वह अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर सोने चला गया था। रात करीब 2 बजे घर के बाहर जलने की बदबू आने पर उसने बाहर जाकर देखा तो उसके दो पहिया वाहन में आग लगी हुई थी। आसपास के लोगो की मदद से उसने आग बुझाई और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरु की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर उसमें संदेही आरोपी सोहेल खान नजर आया। पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही को जय भीम नगर में पानी की टंकी के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहेल खान पिता सईद उर्फ छोटे खान (22) निवासी जयभीम नगर का होना बताया। वाहन में आग लगाने के अपराध में पूंछताछ करने पर सामने आया की फरियादी के बेटे से रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जुनेद / 8 अप्रैल