राज्य
08-Apr-2026


क्राइम ब्रांच की सतर्कता से अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़ । अवधपुरी में तस्करी पर लगाम, स्विफ्ट डिजायर से 10 पेटी शराब बरामद । क्राइम ब्रांच की सतर्कता से अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़ । अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार । भोपाल पुलिस की कार्रवाई: 45 हजार की अवैध शराब जब्त। भोपाल (ईएमएस) । शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा मायनर एक्ट के आरोपियो की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री चन्द्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था । अपराध का विवरण विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अवधपुरी क्षेत्र मे बायपास के पास चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर क्र. MP04 TB 5176 में एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब रखे हुए है, यदि उसे जल्दी पकड़ा गया तो उसके पास भारी मात्रा में अवैध शराब मिल सकती है तब सूचना विश्वनीय होने से हमराह स्टाफ को सूचना से अवगत कराया गया तथा मय हमराह स्टाफ के मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु थाने से रवाना हुये । मुखबिर द्वारा बताये नम्बर का चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर दिखा जिसका पीछा शासकीय एंव प्रायवेट वाहन से किया जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पीछा कर घेराबंदी कर गुलाब उद्यान, बीएचईएल,गोविन्दपुरा, भोपाल पर रोका जिसमें से चालक को बाहर निकाल कर उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विशाल मेहरा पिता प्रीतम मैहरा उम्र 30 साल निवासी म.न. 267, गुप्ता नगर, भानपुर, थाना छोला मंदिर, भोपाल का बताया जिसे हमराह आये साक्षीगण दीपक साहू व शैलेश पुरी के समक्ष अपने साथ लाये थाने के शासकीय वाहन व हमराह प्रायवेट चार पहिया वाहन की तलाशी दिलवायी जिसमें कुछ नहीं मिला वाद चालक विशाल मेहरा के अधिपत्य मे चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर की तलाश ली जिसके अंदर डिग्गी में विंध्यांचल डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड की 07 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर 03 पेटी देशी मदिरा प्लेन मिली जिसके संबंध में चालक विशाल मेहरा से शराब परिवहन का वैध लायसेंस मांगा जो नहीं होना बताया वाद आरोपी विशाल मेहरा से देशी मदिरा का अवैध परिवहन करते पाया जाने से आरोपी विशाल मैहरा के कब्जे से 10 पेटी देशी मदिरा जिसमें प्रत्येक पेटी में 50 सील बंद क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर 180 एमएल देशी मदिरा होने से एक पेटी मे 09 लीटर देशी शराब तथा कुल 10 पेटी A,B,C,D,E,F,G,H,I,J में कुल 90 लीटर शराब कुल कीमती करीबन 45000/ होना पायी । आरोपी को कृत्य धारा 34(2) के तहत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपियों की जानकारी:- क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय 1 विशाल मेहरा पिता प्रीतम मैहरा उम्र 30 साल निवासी म.न. 267, गुप्ता नगर, भानपुर, थाना छोला मंदिर, भोपाल 10 वी ड्रायवर (स्वंय की गाड़ी चलाता है)l उनि गोविन्द यादव, उनि सूरज रंधावा, आर. लक्ष्मण तोमर, आर. अनिल दांगी, आर. अमन पटेल, आर. अजीत सिंह, आर. रोहित यादव, आर. राहुल ठाकुर, आर. आनंद बार्वे, आर. घनश्याम चंद्रावत सराहनीय भूमिका रही। जुनेद/08 अप्रैल2026