राज्य
08-Apr-2026
...


वाराणसी (ईएमएस) । मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना/कैलेण्डर के अनुसार कार्य/कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार वासन्तिक नवरात्रि में स्कूलों/कालेजों भीड-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए बीट पुलिस अधिकारी द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत एवं पिंक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर महिलाओं/बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए (help line no 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई। कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 1998 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 24448 व्यक्तियों को चेक कर 6679 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 221 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस 71 के विरूद्व 129 बीएनएसएस की कार्यवाही, 25 के विरूद्व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही, 594 के विरूद्व अन्य कार्यवाही करते हुए 26 के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 1380 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 14450 वाहनों को चेक कर 1685 वाहनों का चालान कर 67 वाहनों को सीज करते हुए 12 के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। ‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के 966 बीट पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में 538 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 17214 महिलाओं/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 16866 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया तथा महिलाओं/बालिकाओं द्वारा मौके पर 257 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए 233 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। जिसमें से 101 के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस एवं 07 के विरूद्व धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही 99 के विरूद्व 34 पुलिस एक्ट की कार्यवाही करते हुए 21 अभियोग पंजीकृत करते हुए 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं का चिन्हीकरण/जेल से रिहा 133 अभियुक्तों का सत्यान कर 129 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस 126 विरूद्व 34 पुलिस एक्ट की कार्यवाही किया गया। ए0एच0टी0 थाना व अन्य विभागों के समन्यव से 171 ग्रामीण एवं मलिन बस्तियों में जाकर 314 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 383 होटल, स्पा, ब्यूटी पार्लर, कॉलसेण्टर, की चेकिंग की गयी। ‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के 15 पिंक बूथ पर पुलिस कर्मियों द्वारा 151 कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 3075 महिलाओं/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा 3190 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया। ‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा जुआ, शराब/मादक पदार्थ, चेन स्नैचिंग एवं महिला अपराध संभावित 226 स्थानों पर गहनता से चेकिंग कर 194 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 11 अभियोग पंजीकृत कर 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। डॉ नरसिंह राम /08अप्रैल2026