क्षेत्रीय
08-Apr-2026


84 प्रतिशत वैक्सीनेशन के साथ प्रदेश स्तर पर 6वें स्थान पर पहुंचा नर्मदापुरम नर्मदापुरम (ईएमएस)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी से अजमेर से प्रारंभ किए गए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत नर्मदापुरम जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन का मुफ्त में डोज उपलब्ध करवाया जा रहा है। नर्मदापुरम में अब तक 9359 बालिकाओं के टीकाकरण के साथ ही जिले की 84 प्रतिशत पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। जिला मीडिया प्रभारी स्वास्थ विभाग श्री सुनील साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान प्रगति के अनुसार ब्लॉक वार टीकाकरण में अब तक बनखेड़ी में 1247, पिपरिया में 1148, सोहागपुर में 1352, माखननगर में 1184, केसला में 1008, सिवनी मालवा में 1207, डोलरिया में 907, नर्मदापुरम में 844 एवं इटारसी में 462 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इस प्रकार कुल 84 प्रतिशत बालिकाओं को जीवन रक्षक वैक्सीन को डोज दी जा चुकी है। सीएमएचओ नर्मदापुरम डॉ नरसिंह गहलोत ने बताया कि टीकाकरण के पश्चात किसी भी बालिका को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। जिला आज दिनांक तक की स्थिति में प्रदेश स्तर पर 6वें स्थान पर है। टीकाकरण के लिए अभिभावक अपनी बेटियों का पंजीकरण यू-विन (U-WIN) पोर्टल के माध्यम से भी कर सकते हैं। जिले में जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम, सिविल अस्पताल इटारसी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, माखननगर, सुखतवा, सिवनी मालवा एवं डोलरिया में एचपीवी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध है। अभिभावक अवकाश दिनों के अतिरिक्त अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंच कर अपनी 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं का वैक्सिनेशन करवा सकते हैं। राजीव अ्रर्थ / मोहने/ 08 अप्रैल 2026