08-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) मध्यप्रदेश के बड़वानी में भूकंप दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनाँक 08.04.2026 को अपराह्न 12:48:53 बजे भा.मा.समयानुसार भूस्थानिक केंद्र 21.868 डिग्री उत्तर अक्षांश, 74.790 डिग्री पूर्व देशांतर बड़वानी, मध्य प्रदेश में 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है, जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था। हालांकि इससे किसी तरह के जानमाल की हानि नहीं हुई है। आनंद पुरोहित/ 08 अप्रैल 2026