भोपाल (ईएमएस)। बिजली मेंटेेनेंस काशर्् के चलते भोपाल के करीब 40 इलाकों में गुरुवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी।जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें सिंधी कॉलोनी, आईईएस कॉलोनी, वंदना होम्स, इनायतपुर, करारिया, प्रेम नगर, राजेंद्र नगर, वैशाली नगर, जनता कॉलोनी, काजी कैम्प, बजरिया समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक प्रिया मोहल्ला, सिद्धी विनायक एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक साधना इन्क्लेव, आईईएस कॉलोनी, निरुपम फेस-2, स्ट्रेलिंग, कुंजन फेस-1 एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अंशुल विहार, वंदना होम्स, विंडसर अर्रालिया, एलिजेंट, सुरक्षा एन्क्लेव, विंडसर पाम, इनायतपुर पंप हाउस, वाटिका हेरिटेज एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक राजेंद्र नगर, करारिया, हरसिद्धी कैम्पस, द्वारका नगर, कृष्णा नगर, चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर, विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, पन्ना नगर, वैशाली नगर एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक भैंसाखेड़ी, बैरागढ़ मंडी, सिंधी कॉलोनी, पुतलीघर, इस्लामी गेट, बजरिया, शाहजहांनाबाद एवं आसपास। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक जनता कॉलोनी, सलीम चौक, ओल्ड सिंधी कॉलोनी, नगर निगम कॉलोनी, काजी कैम्प एवं आसपास। आशीष पाराशर/ईएमएस/08/04/2026