09-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। राष्ट्रीय हिंदु स्वाभिमान मंच ने सनातन के जन जागरण अभियान का शंखनाद पोखरण विधायक महंत प्रताप पुरी के ओजस्वी उद्बोधन से शुरु कर रहा है, मंच का तीन सूत्रीय कार्यक्रम है पहले चरण में बौद्धिक वर्ग को अभियान से जोड़ना साथ तत्कालीन परिस्थितियों की गम्भीरता को समझना और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना ख़ुद मात्र व्यवसाय तक सीमित न रखें भविष्य के लिए समय दें गम्भीरता पूर्वक। दूसरा अंतिम व्यक्ति तक न सिर्फ़ पहुंच अपितु उसे एहसास कराना आप भी राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण हो, और हम सब साथ हैं आपके दुःख हमारे हैं। अपने इसी उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए मायाराम जैसवानी ने चर्चा में बताया हर संगठन अपना काम बेहतर तरीक़े से कर रहे हैं, कुछ और जो हमे समाज की मजबूती के आवश्यक लगा जिसके चलते राष्ट्रीय हिंदु स्वाभिमान संगठन की शुरूआत की जा रही है । सुनील साहू / मोनिका / 09 अप्रैल 2026/ 06.25