क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, शकील मंसूरी, विनोद यादव माठू, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, श्रीमती लक्ष्मी सुरेश गुर्जर, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्वच्छता प्रबंधन, जनकार्य, विद्युत, पार्क, मदाखलत इत्यादि विभाग एवं व्ही.आई.पी. अधिकारी, कर्मचारी हेतु वाहन किराये पर लिये जाने की स्वीकृति के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत पुष्टि की गई। इसके साथ ही नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभागों में आउटसोर्सिंग पर अकुशल सफाई श्रमिक पूर्व से स्वीकृत संख्या 1379 तथा नवीन 321 अकुशल सफाई श्रमिकों को शामिल कर कुल 1700 सफाई श्रमिक उपलब्ध कराये जाने हेतु नवीन निविदा आमंत्रित किये जाने व उस पर आने वाले व्यय की वित्तीय स्वीकृति व अन्य स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रभारी सदस्यों के सुझावों को शामिल करते हुए अनुशंसा के साथ परिषद की ओर अग्रेषित किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त मॉनिट ‘‘ए’’ प्लस सम्बन्धी मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजनान्तर्गत कार्यों की वित्तीय स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही ठेका रेता, भूसा, गिट्टी, पत्थर आदि के ऑफर बुलाये जाने की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु स्वीकृत किया गया। साथ ही ठेका अनुरक्षण शुल्क वसूली झांसी रोड बस स्टैंड के ऑफर बुलाये जाने की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु को स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही ठेका अनुरक्षण शुल्क वसूली अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के ऑफर बुलाये जाने की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु को स्वीकृत किया गया। बैठक में सिटी सेन्टर सालासर मॉल के पीछे स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के ए-ब्लॉक को Operation & Maintenanceof multilevel parking cum roofTop Commercial Activity अन्तर्गत इच्छा की अभिव्यक्ति (EOI) के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत अनुशंसा के साथ परिषद की ओर अग्रेषित किया गया। इसके साथ ही सिटी सेन्टर सालासर मॉल के पीछे स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के बी-ब्लॉक को Operation & Maintenanceof multilevel parking cum roof Top Commercial Activity अन्तर्गत इच्छा की अभिव्यक्ति (EOI  ) के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत अनुशंसा के साथ परिषद की ओर अग्रेषित किया गया।बैठक में महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार की अनुशंसा पर अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा निर्णय लिए गए। जिसमें बेम्बू रेस्टोरेंट को मासिक लायसेंस शुल्क पर आबटंन हेतु शर्तों में आंशिक संशोधन की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु की पुष्टि की गई। इसके साथ ही ग्वाला नगर स्थित आरक्षित 5.088 हैक्टेयर भूमि के भाग में 01 हैक्टेयर भूमि श्वान आश्रय स्थल हेतु उपयोग परिवर्तन किये जाने बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत अनुशंसा के साथ परिषद की ओर अग्रेषित किया गया। साथ ही द्वारिका नगरी योतनान्तर्गत पूर्व विधानसभा ग्वालियर की चार क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण हेतु तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु को स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही द्वारिका नगरी योतनान्तर्गत ग्वालियर विधानसभा की तीन क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण हेतु तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु को स्वीकृत किया गया। बैठक में 100 टीपीडी क्षमता के सीएण्डडी वेस्ट प्लांट की स्थापना तथा संचालन के के आरएफपी की शर्तों में आवश्यक संशोधनों के अनुमोदन बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत शर्तों के साथ अनुमोदित किया गया। साथ ही हस्सू हद्दू खॉ सभागार पार्क धु्रपद केन्द्र संगीत अकादमी एवं जनहित में खाली करने बावत् प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत उक्त प्रस्ताव परिषद की ओर अग्रेषित किया गया। साथ ही श्रीमती अभिलाषा बघेल सहायक यंत्री विद्युत को निलंबित किये जाने बावत् प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत श्रीमती अभिलाषा बघेल सहायक यंत्री विद्युत को निलंबित करने के निर्देश दिए। बैठक में सातवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों की देय महंगाई भत्ते की दर में वृद्धि के संबंध में चर्चा उपरांत उक्त प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। साथ ही मध्य प्रदेश राज्य के पेंशनरों/परिवार पेंशनरों की भांति नगर निगम ग्वालियर के पेंशनर्स/परिवार पेंशनर्स के पेंशन पर मंहगाई राहत वृद्धि स्वीकृत करने कें संबंध में चर्चा उपरांत उक्त प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।