क्षेत्रीय
10-Apr-2026
...


- कांग्रेस ने किसान मोर्चा में पहली बार शहर में भी सौंपी कमान कोरबा (ईएमएस) किसान कांग्रेस विभाग के कोरबा शहर अध्‍यक्ष, पूर्व पार्षद सुरती कुलदीप के पिता जनका दास कुलदीप को बनाया गया हैं। प्रदेश किसान कांग्रेस विभाग ने किसान कांग्रेस विभाग में पहली बार कोरबा शहर जिलाध्‍यक्ष पद पर वार्ड क्र. 65 भैरोंताल निवासी जनक दास कुलदीप को नियुक्‍त किया है। प्रदेश कांग्रेस किसान विभाग के प्रभारी महामंत्री अकील हुसैन ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्‍ट्रीय प्रभारी अखिलेश शुक्‍ला के सहमति से छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट एवं प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर के अनुमोदन तथा किसान कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्‍यक्ष अभिषेक मिश्रा के अनुशंसा से नियुक्‍त किया गया है। डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि जनक दास किसान पुत्र है, वे किसानों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे और किसान विभाग के संगठन को मजबूत बनाने पूरी निष्‍ठा से दायित्‍वों का निर्वहन करेंगे। नवनियुक्‍त जिलाध्‍यक्ष जनक दास कुलदीप ने शीर्ष नेतृत्‍व का आभार जताते हुए किसान कांग्रेस विभाग के दायित्‍व को निष्‍ठापूर्वक निभाने की बात कही है। जनक दास को किसान कांग्रेस विभाग का शहर जिलाध्‍यक्ष बनाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्‍साह है। 10 अप्रैल / मित्तल