क्षेत्रीय
10-Apr-2026
...


- दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराया मामला ब्यावरा(ईएमएस)l शहर के गांधी चौक क्षेत्र में मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपना नगर निवासी क्रिस (20) पुत्र लल्लू शाक्यवार ने शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था। गांधी चौक के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे अशफाक के पैर से टकरा गई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। युवक का आरोप है कि अशफाक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसे छाती, गले और हाथ में चोट आई। बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं दूसरे पक्ष के अशफाक (36) पुत्र अहमद खान निवासी शाहिद कालोनी ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह बाजार जा रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार क्रिस और कुशाल ने उनकी पैर में टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके सिर और हाथ में चोट आई।-निखिल/ब्यावरा/10/4/2026