क्षेत्रीय
10-Apr-2026
...


रायपुर(ईएमएस)। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक महिला को झांसे में लिया और उसके खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता प्रतीमा मसीह (42), निवासी गेलेन्डर विहार, मोवा, को 31 मार्च को अज्ञात नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका बैंक खाता बंद हो गया है और उसे चालू कराने के लिए व्हाट्सऐप पर भेजे गए लिंक को खोलना होगा। झांसे में आकर जैसे ही महिला ने लिंक ओपन किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उनके बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। ठगों ने यूको बैंक खाते से लगभग 4.58 लाख रुपये और इंडियन बैंक खाते से करीब 1.19 लाख रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल 5,78,821 रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पंडरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)10 अप्रैल 2026