क्षेत्रीय
10-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार आठ बार नंबर वन आ नंबर वन शहर के रूप में देश दुनिया में पहचान बना चुका शहर इन्दौर अपने खान-पान और जिदादिल अंदाज के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। खाने-पीने के शौक और जिंदादिली के अलावा इनदौरियो में हर दिन कुछ नया करने की चाह दिखती है और यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है और इसके चलते ही देश का दिल और स्वाद की राजधानी कहा जाने वाला इंदौर सिर्फ अपने स्ट्रीट फूड के लिए ही नहीं, बल्कि नए-नए क्षेत्रों में उभरते टैलेंट के लिए भी जाना जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर के करण धनेलिया ने डियाजियो इंडिया के वर्ल्ड क्लास 2026 (भारत, नेपाल और श्रीलंका) फाइनल्स में बारटेंडर ऑफ द ईयर 2026 का खिताब अपने नाम किया। एटेलियर वी से जुड़े करण ने अपने दूसरे ही साल में यह उपलब्धि हासिल की और साथ ही स्पीड राउंड व द सिंगलटन 12 सेंसरी सेशंस चैलेंज भी जीत लिया। गुरुग्राम के ले मेरिडियन में आयोजित इस फाइनल में करण ने अपने शांत आत्मविश्वास और अनोखे फ्लेवर कॉम्बिनेशन से जजेस को प्रभावित किया। डियाजियो इंडिया की आंचल कौशल ने भी उनके प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि करण का आत्मविश्वास और संतुलन काबिल-ए-तारीफ है। आनंद पुरोहित/ 10 अप्रैल 2026