- अश्विनी शाह होगे शामिल इन्दौर (ईएमएस) मोयरा सरिया द्वारा आर्किटेक्चर, डिजाइनर, स्ट्रक्चर इंजीनियर और डिजाइन क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए आज ग्यारह अप्रैल को एक विशेष आयोजन 1+1=11 मीट 2026 आयोजित किया जा रहा है। इसमे आर्किटेक्ट अश्विन शाह, आधुनिक वास्तुकला, डिजाइन इनोवेशन और ग्लोबल ट्रेंड्स पर अपने अनुभव साझा करेंगे। मोयरा सरिया के डायरेक्टर संदीप जैन ने बताया की इस इवेंट से शहर के प्रोफेशनल्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सोच और अनुभव से जुड़ने का एक अनूठा अवसर मिलेगा। यह आयोजन इंदौर के आर्किटेक्चर, स्ट्रक्चर डिजाइनर, इंजीनियर, डिजाइन और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म साबित होगा। आनंद पुरोहित/ 10 अप्रैल 2026