राज्य
10-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा की कार पर दिल्ली के तिलक नगर में हमला हुआ। हमले के वक्त उनका परिवार भी कार में मौजूद था और गाड़ी के शीशे तोड़े गए। अभिनव ने खुद इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है। बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं उनकी कार पर हुए हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसको खुद अभिनव अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने अभिनव अरोड़ा की कार को घेर लिया और गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। अभिनव के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान उनका परिवार कार के अंदर था। जानकारी के मुताबिक, हमला दिल्ली में हुआ, जिस वक्त हमला किया गया उस दौरान उनकी कार में उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि खिड़कियों के शीशे टूटते हुए और अंदर से एक महिला के चीखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह हमला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। हमला दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुआ। पहले किसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, इसके बाद गुस्साए लोगों ने हमलाकर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। अभिनव अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को तिहाड़ जेल भेजा है। दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनव अरोड़ा की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, जिसकी जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद मामले की जांच की गई। इस मामले से जुड़े तीन लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। हमले के दौरान कार में उनके परिजन भी मौजूद थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/10/अप्रैल /2026