नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा संचालित एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह देश के विभिन्न हिस्सों में कैमरे लगाकर जासूसी कर रहा था, जिसमें सेना से जुड़े प्रतिष्ठान भी शामिल थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा चलाए जा रहे बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों में कैमरे लगा रहे थे। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले ऐसे ही नेटवर्क का गाजियाबाद में भी खुलासा किया गया था। टेरर मॉड्यूल की तरह काम कर रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में नौ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। कठुआ से उत्तर भारत में कई जगह सेना से जुड़े प्रतिष्ठान पर कैमरे लगाए लगाए थे। पुलिस के मुताबिक, ये मॉड्यूल जासूसी गतिविधियों और आतंकी गतिविधियों में भी शामिल था। ये पाकिस्तान से हथियार भी मंगा रहे थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/10/अप्रैल /2026