10-Apr-2026
...


- चमक उठीं शहर की गलियां और बैक-लेन जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष सिटी ब्यूटीफिकेशन ड्राइव के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ अब बस्तियों, कॉलोनियों और संकरी गलियों की सूरत भी बदलती नजर आ रही है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार बताया कि स्वच्छता मुख्य चौराहों के साथ कालोनियों बस्तियों में भी दिखाई दे रही हैं तक । उन्होंने बताया कि इसी क्रम में निगम की टीमों ने उन इलाकों पर विशेष ध्यान दिया है जो जिन क्षेत्रों, शहर की सघन बस्तियों और कॉलोनियों में लोग रहते हैं। अभियान चलाकर कचरा पॉइंट हटाए गए हैं और वहां नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई है। बैक-लेन की बदली तस्वीर............ अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि बैक-लेन का सौंदर्यीकरण है। पहले जहां ये गलियां गंदगी और अंधेरे का पर्याय मानी जाती थीं, अब वहां आकर्षक वॉल पेंटिंग्स स्थानीय कलाकारों और निगम की टीम द्वारा दीवारों पर स्वच्छता और संस्कृति पर आधारित जीवंत पेंटिंग की गई हैं। निगमायुक्त ने कहा कि गलियों को व्यवस्थित कर वहां पर्याप्त रोशनी का प्रबंध किया गया है। सुंदरता के साथ बढ़ा जन-सहयोग़........... निगमायुक्त श्री अहिरवार ने स्वयं कई क्षेत्रों का दौरा कर कार्यों की गुणवत्ता को परखा है। उनके अनुसार,हमारा उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कोशिश भी है। सुनील साहू / मोनिका / 10 अप्रैल 2026/ 06.01