- स्टाल नंबर 7 पर मिलेगा शुद्धता और स्वाद का संगम :: इंदौर (ईएमएस)। इंदौर में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय व्यापार महोत्सव में देश की प्रतिष्ठित खाद्य उत्पाद कंपनी साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, सेलम अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। 11 और 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में कंपनी न केवल अपने लोकप्रिय उत्पादों का प्रदर्शन करेगी, बल्कि अपने आगामी इनोवेटिव उत्पाद सच्चासाबु न्यूट्रीदाना की पहली झलक भी पेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन गोपाल साबु ने बताया कि सुपर प्रीमियम स्टाल नंबर 7 पर आगंतुकों को नए पोषक फरियाली उत्पाद सच्चासाबु न्यूट्रीदाना के प्री-लॉन्च सैंपल सप्रेम भेंट किए जाएंगे। यह उत्पाद अगले महीने से देश भर के बाजारों में उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह उत्पाद व्रत-उपवास के लिए एक नया विकल्प बनेगा। :: लाइव टेस्टिंग में 2000 से अधिक लोग चखेंगे स्वाद :: महोत्सव को खास बनाने के लिए साबु ट्रेड ने विशेष स्वाद संगम का आयोजन किया है। आयोजन के पहले दिन यानी 11 अप्रैल को सच्चासाबु एगमार्क साबूदाना से निर्मित फरियाली खिचड़ी का वितरण किया जाएगा, जबकि 12 अप्रैल को कुकरीजॉकी मोरधान (भगर) से बनी खिचड़ी का स्वाद चखाया जाएगा। कंपनी ने लक्ष्य रखा है कि लगभग 2000 से अधिक आगंतुक इन व्यंजनों को चखकर अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया साझा करेंगे। :: शुद्धता और गुणवत्ता का अटूट भरोसा :: गोपाल साबु ने गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि पिछले चार दशकों से कंपनी एगमार्क मानकों और शुद्धता से कोई समझौता नहीं कर रही है। वर्तमान में सच्चासाबु साबूदाना, साबु पापड़, अल्पाहार हल्दी, नारियल बूरा और कुकरीजॉकी मिलेट्स जैसे उत्पाद अपनी विश्वसनीयता के कारण हर घर की पहली पसंद बन चुके हैं। इंदौर में होने वाला यह आयोजन स्थानीय व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए साबु ट्रेड की प्रीमियम रेंज से सीधे जुड़ने का एक बड़ा मंच साबित होगा। प्रकाश/10 अप्रैल 2026