10-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर जिला के थाना लार्डगंज क्षेत्र अंतर्गत गोल बाजार में दो बच्चे मिले हैं, जो अपने घर का रास्ता भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। यह सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में 09 अप्रैल को रात्रि 09:18 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल लार्डगंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक महेश प्रसाद एवं पायलेट दिलीप कुमार ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को अपने संरक्षण में लिया और बच्चों से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बच्चों ने परिजन के संपर्क नंबर बताया, डायल-112 जवानों ने बच्चों के बताये नंबर पर सम्पर्क कर परिजन को लार्डगंज थाना बुलाया। डायल-112 जवानों ने बच्चों को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर थाना पहुँचे, जहाँ बच्चों द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा का आभार व्यक्त किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 10 अप्रैल 2026