झाबुआ (ईएमएस) जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिला से जिला कलेक्टर के रूप में नेहा मीना की बिदाई हो गई है, और 2017 बेच के आइएएस डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिली जानकारी अनुसार वे शीघ्र ही झाबुआ जिला कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश शासन द्वारा जारी तबादला सूची अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत, भोपाल, डॉ. भरसट को झाबुआ जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ किए जाने हेतु आदेश जारी किया गया है, जबकि वर्तमान कलेक्टर नेहा मीना को सिवनी स्थानांतरित कर दिया गया है। ईएमएस/ डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा10/4/2026/