10-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच सके इसके लिए कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही विकासखण्ड स्तरीय शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह आयोजन होंगे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 अप्रैल को हॉस्टल, स्कूल, कॉलेज, आंगनबाडी में सफाई अभियान चलाया जावेगा।11 अप्रेल को जनपद पंचायत डबरा एवं भितरवार में व 13 अप्रैल को जनपद पंचायत मुरार एवं घाटीगांव में शिविर आयोजित कर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित कराया जाएगा। साथ ही योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 12 अप्रैल को समस्त हॉस्टल में साफ सफाई व जल संरक्षण की गतिविधियां होंगी । साथ ही आवासीय विद्यालयों में श्रमदान कर वृक्षारोपण, खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 14 अप्रैल को जिला स्तरीय शिविर बाल भवन में आयोजित किया जाएगा। साथ ही जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।