- दो थाना क्षेत्र ने की कार्यवाही कोरबा (ईएमएस) पेट्रोलियम पदार्थों के संकट के बीच स्थानीय प्रशासन ने पेट्रोल पंपों के संचालकों को अत्यावश्यक कार्यों के लिए रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। इन सबके बीच विभिन्न क्षेत्रों में धड़ल्ले से खासतौर पर डीजल का स्टॉक शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने ऐसी कुछ सूचनाओं पर संज्ञान लेते हुए 8 वाहनों से 5800 लीटर डीजल जब्त किया है। इसकी कुल कीमत 5 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। कोरबा जिले के दो क्षेत्रों में पुलिस ने यह कार्यवाही की। थाना कुसमुंडा के अंतर्गत ऐसे चार प्रकरण बनाए गए जहां पर 5150 लीटर डीजल जब्त किया गया। बताया गया कि बेलटिकरी दीपका से 3605 लीटर डीजल, रंजना दीपका से 545 लीटर, बुंदेली बालकोनगर से 500 लीटर और जोरहाडबरी हरदीबाजार से 500 लीटर डीजल जब्त कर संबंधित वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिए। 10 अप्रैल / मित्तल