जबलपुर, (ईएमएस)। संपूर्ण ब्राह्मण मंच परशुराम जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा| गौरीघाट स्थित परशुराम धाम में 20 अप्रैल को नि:शुल्क उपनयन संस्कार एवं कनछेदन मुंडन कार्यक्रम अक्षय तृतीया को आयोजित किया गया है| सीताराम कुरचानिया एवं रावेंद्र तिवारी निशांत शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति उपनयन संस्कार अक्षय तृतीया को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है| धनंजय बाजपेई यदुवंश मिश्रा पंडित राजकुमार दुबे ने कहा लगभग 11 वर्षों से उपनयन संस्कार नि:शुल्क होता है अभी तक लगभग 11 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका हैं अन्य जो भी अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं कछपुरा गढ़ा मार्ग ब्रिज बाइक सेंटर संपूर्ण ब्राह्मण मंच कार्यालय अभी रजिस्ट्रेशन करा सकते है| डॉ स्वागतिका पति पुष्पा तिवारी सुधा मिश्रा आभा तिवारी धनंजय बाजपेई यदुवंश मिश्रा सीताराम कुरचानिया रावेंद्र तिवारी निशांत शर्मा आनंद मोहन शर्मा, इंजीनियर रविंद्र तिवारी पंडित राजकुमार दुबे, डॉ अरुण मिश्रा मधुबाला दुबे सुधाकर मिश्र मुन्नालाल दुबे आदि ने उपस्थिति की अपील की है| सुनील साहू / मोनिका / 10 अप्रैल 2026/ 06.14