क्षेत्रीय
10-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर प्रतिनिधि मंडल के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह से भोपाल स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर हुई चर्चा के दौरान मंत्री ने अवगत कराया कि, संघ के ज्ञापन के आधार पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ है और अन्याय नहीं होने देंगे, यह संवेदनशील मामला है उन्होंने तत्काल ही सचिव स्तर पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं| कल ही शिक्षा विभाग से संचालक केके द्विवेदी,विधि प्रभारी राजेंद्र डेकाटे दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय जाकर पुनर्विचार याचिका दायर करने संबंधी महाअधिवक्ता से विधिक सलाह लेकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप गुर्जर,भोपाल जिला अध्यक्ष नागेश पांडे,शिशुपाल सिंह, साथ में रहे। जिला अध्यक्ष जबलपुर आशीष तिवारी, सचिव दिनेश कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र रिछारिया,कालीचरण राय, राजकुमारी गुप्ता, प्रवीण पराशर, सत्यप्रकाश त्यागी, संतोष तिवारी, महेंद्र पटेल, अनिरुद्ध मिश्रा ने प्रांताध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौर का आभार व्यक्त किया| सुनील साहू / मोनिका / 10 अप्रैल 2026