फिरोजाबाद(ईएमएस) जनपद में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नारखी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। यह मामला बीएनएस की धारा विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज था। पुलिस ने आरोपी नवी हुसैन पुत्र अतरे, निवासी शाहजहांपुर थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी को 10 अप्रैल 2026 को राजपुर से फरिहा तिराहा के पास प्याऊ के निकट से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। ईएमएस