इन्दौर (ईएमएस) एनआईएफ ग्लोबल इंदौर द्वारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस में आज 11 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से एक विशेष टाॅक शो इन कन्वर्सेशन विद मनीष मल्होत्रा नाम से आयोजित किया जा रहा है जिसमें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपने कॅरियर की यात्रा, अनुभव, इंडस्ट्री इनसाइट्स और सफलता के मंत्र साझा करेंगे। साथ ही वे स्टूडेंट्स, डिजाइनर्स और फैशन प्रेमियों से संवाद भी करेंगे। यह टॉक शो फैशन डिजाइनिग के छात्रों और प्रोफेशनल्स को इंडस्ट्री को करीब से समझने का अवसर देगा। ज्ञात हो कि मनीष मल्होत्रा भारतीय फैशन इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके डिजाइन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। आनंद पुरोहित/ 10 अप्रैल 2026