राज्य
10-Apr-2026


भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री देसाई की सत्यनिष्ठा, सादगी और राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण सदैव देशवासियों को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। धर्मेन्द्र, 10 अप्रैल, 2026