खेल
11-Apr-2026
...


पंजाब की भी अच्छी संभावना फरीदाबाद (ईएमएस)। भारतीय टीम की पूर्व महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा का मानना है कि गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस बार भी आईपीएल खिताब जीत सकती है। चोपड़ा के अनुसार टीम के अबतक के खेल को देखकर लग रहा है कि वह अपना खिताब बरकरार रखने में सफल रहेगी। अंजुम ने आरसीबी की तुलना पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स से की है। उनका कहना है कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना सबसे ज्यादा जरूरी है जो आरसीबी इस बार कर रही है। आरसीबी ने साल 2025 में पहली बार खिताब जीता था। इस पूर्व क्रिकेटर के अनुसार जो टीमें शुरुआत में ही लय पकड़ते हुए अपना फॉर्म बरकरार रखती हैं, उनका अंत तक पहुंचना संभव होता है। उन्होंने साथ ही ये भी माना है कि इस सत्र में कोई नई टीम भी खिताब जीत सकती है। अंजुम चोपड़ा ने कहा, हां, वे ऐसा कर सकते हैं। जिस प्रकार मुंबई और चेन्नई ने ऐसा किया है, वहीं आरसीबी भी दोहरा सकती है। साथ ही कहा कि जो टीम लगातार अच्छा खेलेगी, वही प्लेऑफ में जाएगी। चोपड़ा ने कहा कि आरसीबी की उम्मीदें इसलिए उन्हें हैं क्योंकि टीम ने अभी तक काफी बेहतर तरीके से मुकाबला किया है। वह हर मुकाबले में आत्मविश्वास से उतरी है। टीम इस सत्र में पिछले सत्र से भी व्यवस्थित और संतुलित लग रही है। उन्होंने साथ ही कहा, आरसीबी अच्छी लग रही है। उन्होंने वहीं से शुरुआत की है जहां उन्होंने पिछले सत्र में छोड़ा था। उसने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं और इसी कारण वह अंक तालिका में चार अंकों के साथ ही प्लस 2.501 के शानदार नेट रन रेट से तीसरे स्थान पर है। पिछली बार के अनुभव से भी टीम को अंदाजा है कि उसे खिताबी मुकाबले में पहुंचने क्या करना होगा। उसके बल्लेबाज गेंदबाज अच्छे फार्म में है। अंजुम के अनुसार आरसीबी के अलावा पंजाब किंग्स की भी अच्छी संभावना दिख रही है। उसने पिछले साल फाइनल भी खेला था, इसलिए वह जानती है कि किस प्रकार से खेलने की जरुरत है। पंजाब ने भी सत्र की अच्छी शुरुआत करते हुए तीन में से दो मुकाबले जीते हैं जबकि एक मुकाबला बराबरी पर रहा है। गिरजा/ईएमएस 11 अप्रैल 2026