खेल
15-Apr-2026
...


-अंक तालिका में प्रथम स्थान पर आई रॉयल चैलेंजर्स - आईपीएल बेंगलुरु की सीजन में चौथी जीत: बेंगलुरु (ईएमएस)। चेन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आज के आईपीएल-2026 के सीजन में चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथी जीत हासिल की । टीम ने आज खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड में 147 रन का टारगेट 15.1 ओवर में 5 विकेट पर हासिल किया। सबसे ज्यादा रन विराट कोहली (49 रन) ने बनाए। वे एक रन से फिफ्टी चूक गए। रजत पाटीदार ने 27 और जितेश शर्मा ने 23 रन बनाए। इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम ने 4 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट लिए। LSG से मिचेल मार्श ने 40 रन बनाए। लखनऊ 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। ईएमएस/15 अप्रैल2026