लंदन (ईएमएस)। इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जेम्स एंडरसन का कहना है कि वह टेस्ट और काउंटी क्रिकेट को ही अधिक पसंद करते है। वहीं द हंड्रेड लीग में उनकी कोई रुचि नहीं है। एंडरसन के अनुसार टेस्ट और काउंटी क्रिकेट खेलना ही अब उनका लक्ष्य है। एंडरसन के इस बयान से एक बार फिर द हंड्रेड प्रारुप पर सवाल उठे हैं। इस तेज गेंदबाज ने कहा कि पिछली बार उन्होंने इस लीग में खेला था तब उन्हें ये पसंद नहीं आयी थी। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सात सौ से ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। ऐसे में उनके बयान से इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीसी) को निराशा जाना तय है क्योंकि ईसीसी पिछले कुछ समय से इस सबसे छोटे प्रारुप को लोकप्रिय बनाने में लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंडरसन ने पिछले साल मैनचेस्टर ओरिजिनल्स टीम की ओर से द हंड्रेड में तीन मुकाबले खेले थे। इससे पहले वह टी2० प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर चुके थे पर इस सबसे छोटे प्रारुप में वह अधिक सफल नहीं रहे। इस तेजे गेंदबाज के अनुसार उन्होंने इस लीग में खेलने के दौरान कभी भी अच्छा नहीं लगा और वे इसमें खेलने की जगह पर या तो आराम करेंगे ये अपनी फिटनेस पर ध्यान देंगे। एंडरसन अब टेस्ट प्रारुप पर ही अधिक ध्यान देना चाहते हैं। वह काउंटी टीम लंकाशायर के नियमित कप्तान भी रहे हैं और उनका पूरा ध्यान चार दिन के मुकाबलों में टीम को मजबूत बनाने पर है।पिछले सत्र में उन्होंने अंतरिम कप्तान के तौर पर टीम को पांच मैचों में से दो में जीत दिलायी थीं। इसके बाद उन्हें स्थायी कप्तान बनाया गया। उन्होंने इस जिम्मेदारी को सम्मान की बात बताते हुए कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। इस बार उनका लक्ष्य इस सत्र में अपनी टीम को शीर्ष डिविजन में वापसी करानी है। उन्होंने साफ कहा कि टीम को प्रमोशन दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इसके साथ ही वह चाहते हैं कि खिलाड़ी खेल का आनंद भी लें गिरजा/ईएमएस 11 अप्रैल 2026