- पिता ने गैस सिलेंडर के लिए डीएम से लगाई गुहार नई दिल्ली (ईएमएस)। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एक पिता की गुहार पर कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर 20 सिलेंडरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। ग्रेटर नोएडा अनिल भाटी की बेटियों की शादी 27 अप्रैल को होनी है। देशभर में एलपीजी गैस संकट से आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसी का व्यापार ठप हो रहा है, तो किसी के घर में चुल्हा नहीं जल पा रहा, तो कहीं शादियों में व्यवस्था न बन पाने की चिंता है। ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक पिता को अपनी बेटियों की शादी के लिए गैस नहीं मिल रही थी। बेटियों की शादी के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों का इंतजाम न होने पर पिता ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से मदद की गुहार की। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एक पिता की गुहार पर तत्काल कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर 20 सिलेंडरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। ग्रेटर नोएडा के खानपुर गांव निवासी अनिल भाटी की बेटियों की शादी 27 अप्रैल को होनी है। उन्हें शादी समारोह के लिए 20 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आवश्यकता थी, लेकिन गैस एजेंसियों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहे थे। अनिल भाटी गैस सिलेंडरों की व्यवस्था बनाने के लिए दर-दर फटक रहे थे, लेकिन स्थानिय एजेंसियों से कोई मदद नहीं मिल पा रही थी। हालांकि, ब्लैक मार्केट में गैस की कीमतें काफी मंहगी थीं, जो पिता के बजट से अधिक थीं। इसी समस्या को लेकर अनिल भाटी ने गुरुवार (9 अप्रैल) को जिलाधिकारी मेधा रूपम से लिखित शिकायत की थी। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया था कि उनकी बेटियों की शादी की तारिख नजदीक आ रही है, लेकिन गैस की व्यवस्था नहीं बन पा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/11/ अप्रैल /2026