11-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस लाल सिंह भाटी, महामंडलेश्वर दादू महाराज एवं रवि जोशी के मुख्य आतिथ्य तथा सक्रिय मानव अधिकार एवं न्याय संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक कैलाश राठौड़ के संरक्षण में स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें शहर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ संस्थान की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा के अनुसार समारोह में विक्रांत ओबेरॉय ने शहर अध्यक्ष तथा दिलीप गोगने ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया । संस्थान के अन्य सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई है। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, न्याय के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 11 अप्रैल 2026