राष्ट्रीय
11-Apr-2026


बिहार और समाज की समस्याओं को ठीक करने का उठाया बीड़ा, ज्वाइन करेंगे कांग्रेस पटना,(ईएमएस)। कांग्रेस ने बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम चलाया। इसमें 9100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 100 लोग फाइनल राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इसमें तीन पदों के लिए तीन या उससे ज्यादा लोगों का सिलेक्शन होना है। टैलेंट हंट में शामिल होने के लिए इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, यूपीएससी एस्पायरेंट भी पहुंचे। सऊदी अरब में काम कर रहे एक इंजीनियर ने 25 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ी। अब कांग्रेस से जुड़ने के लिए इच्छुक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक इंजीनियर ने राहुल गांधी की बात से प्रभावित होकर सऊदी अरब में 18 लाख सालाना की नौकरी छोड़ी और बिहार आ गए। अब कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते हैं। महफूज आलम अमौर, पूर्णिया के रहने वाले हैं। अभी वह यूएसए-यूके की फुल टाइम जॉब को छोड़कर एक कंसल्टेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से बीटेक और फिर आईपीयू यूनिवर्सिटी से एमटेक किया है। महफूज ने कहा कि वह 25 लाख रुपए महीने की नौकरी करते थे। 2017 में एक भयानक बाढ़ उनके गांव में आई थी। जब हमारा घर डूब रहा था, तब कोई पॉलिटिकल नेता ने आकर हमारी मदद नहीं की थी। मैंने 25 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी। गांव वापस आ गया। अभी मैंने बिहार आकर समाज की समस्याओं को ठीक करने का बीड़ा उठाया है। मुझे सोशल मीडिया से इस प्रोग्राम के बारे में पता चला था, जिसका मैं हिस्सा बनने आया हूं। कांग्रेस से जुड़ने की शुरू से ही इच्छा है। सिराज/ईएमएस 11अप्रैल26 ------------------------------