कहा- ट्रंप 40 दिन में कुछ नहीं कर सके, ईरान मजबूत और तनकर खड़ा है इस्लामाबाद,(ईएमएस)। पाकिस्तान सांसद का दावा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तख्तापलट हो सकता है। पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने कहा है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इसमें भूमिका अदा कर सकते हैं। हुसैन की यह टिप्पणी अमेरिका और ईरान के बीच हो रही बातचीत से पहले आई है। यह बातचीत शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो रही है, जिसमें जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक कार्यक्रम में मुशाहिद हुसैन ने दावा किया कि अमेरिका इस बातचीत में अपना चेहरा बचाने के लिए शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह जंग हार चुका है और वह इससे निकलना चाह रहा है। ट्रंप जंग को एग्जिट करना चाह रहे थे। वो 40 दिन में कुछ नहीं कर सके। ईरान जो मजबूत और तनकर खड़ा है, उसने यह संदेश दिया है कि ताकतवर हमेशा सही की अवधारणा गलत है। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के सवाल पर हुसैन ने कहा कि अमेरिका में 25वें संशोधन की चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने टकर कार्लसन जैसे अमेरिकी कमेंटेटर का हवाला दिया। हुसैन ने कहा है कि ईस्टर पर ट्रंप के ट्वीट को लेकर अमेरिका में नाराजगी है और जेडी वेंस की तरफ से तख्तापलट हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक हुसैन ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा था कि यूएई की एक करोड़ आबादी में 43 लाख भारतीय हैं। उन्होंने जहर उगलते हुए कहा कि आपकी दोस्ती जो इंडिया के साथ बन रही है, जहां ध्यान रखिए कहीं आप भी अखंड भारत का हिस्सा न बन जाएं। सिराज/ईएमएस 11अप्रैल26