मुंबई (ईएमएस)। मुंबई के भांडुप इलाके में एक दुखद हादसा सामने आया है। भांडुप के तुलशेत पाड़ा स्थित पाटकर कंपाउंड में एक घर की गैलरी अचानक गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर की गैलरी में लगी फरशी को सहारा देने वाले लोहे के एंगल अचानक टूट गए, जिससे पूरी गैलरी भरभराकर नीचे गिर गई। इस हादसे में 75 वर्षीय शिवसाई देवदास कोंडर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुराने और जर्जर मकानों की स्थिति को लेकर प्रशासन से तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। - स्वेता/संतोष झा-११ अप्रैल/२०२६/ईएमएस