भोपाल(ईएमएस)। कमला नगर थाना पुलिस ने इलाके में अड़ीबाजी करने वाले आदतन बदमाश को किया छुरी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीती 10 अप्रैल को कोटरा सुल्तानाबाद निवासी फरियादी हर्षवर्धन प्रताप सिह पिता अजय सिह (20) ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया की आरोपी सूरज सिरवैया ने उसके साथ अड़ीबाजी करते हुए गाली-गलौच कर मारपीट की और फिर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की। टभ्म् ने मुखबिर से मिली सूचना पर बदमाश सूजल सरवईया पिता अजय सखिया (21) निवासी मंदाकनी ओरचिड पेलेस ई-3 कोलार रोड को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे की धारदार छुरी जप्तम की गई जिसके बाद उसके खिलाफ मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओ का इजाफा किया गया है। पुलिस ने बताया की बदमाश के खिलाफ थाना कमला नगर सहित अन्य थानो में आधा दर्जन से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज है। जुनेद / 11 अप्रैल