रायपुर(ईएमएस)। राजधानी में आज उस वक्त भाजपा कार्यालय के बाहर हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला वहां पहुंचा। काफिले में पारंपरिक तौर पर नजर आने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर की जगह नई स्कार्पियो गाड़ियों को देखकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैरान रह गए। करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री को नई गाड़ियों में देख लोगों में उत्सुकता बढ़ गई और कई लोग गाड़ियों के बारे में जानकारी लेते नजर आए। अब तक मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फॉर्च्यूनर का ही उपयोग कर रहे थे, लेकिन अब उनकी जगह नई स्कार्पियो गाड़ियों को काफिले में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के काफिले में एक-दो नहीं बल्कि कुल छह नई बुलेटप्रूफ स्कार्पियो गाड़ियां शामिल की गई हैं, जिनमें अब सीएम साय सफर करेंगे। इस बदलाव को लेकर उठ रहे सवालों और उत्सुकता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पुरानी गाड़ियां काफी जर्जर हो चुकी थीं और कई बार बीच रास्ते में बंद भी हो जाती थीं। इसी कारण उन्हें बदलने का निर्णय लिया गया। सत्यप्रकाश(ईएमएस)11 अप्रैल 2026