नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र के झील पार्क में मोहम्मद शमीम की चाकू मारकर और सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम दोस्तों के साथ गए शमीम का शव शनिवार सुबह मिला। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। वेलकम थाना क्षेत्र के झील पार्क में युवक मोहम्मद शमीम की चाकू से हमला कर और सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक को शुक्रवार शाम उसके कुछ दोस्त घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। शनिवार सुबह उसका शव झील पार्क में पड़ा मिला था। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। स्वजन के अनुसार, मोहम्मद शमीम शुक्रवार शाम घर से दोस्तों के साथ गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने झील पार्क में एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मोहम्मद शमीम (21) निवासी लकड़ी मार्केट, वेलकम के रूप में की। जांच में सामने आया कि युवक पर पहले चाकू से हमला किया गया और बाद में सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/11/ अप्रैल /2026