ग्वालियर ( ईएमएस ) । शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव नेतृत्व में महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले जी की 199वीं जयंती पर गोल पहाड़िया स्थित ज्येातिराव फूले जी की प्रतिमा पर माला पहनाकर नमन कर पुष्पांजली अर्पित की । शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बाबा साहब फूले के कार्यो को स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिराव फूले के जीवन का मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा, फुले समाज की कुप्रथांए अंधश्रद्धा के जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, संगठन महामंत्री इब्रहिम पठान, श्रीमती रचना कुशवाह, सुग्रीव कुशवाह, पूरन सिंह कुशवाह, भूपेन्द्र तौमर, तरूण यादव, राजेश बाबू, श्रीमती लक्ष्मी माथुर, श्रीमती पूनम प्रजापति, मुकेश धाकड़, संजीव दीक्षित, संजीव जयंत, शिवचरण सिमौल, नरेन्द्र मैकले, राकेश कुशवाह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।