रायपुर (ईएमएस)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन-5 स्वास्थ्य विभाग ने डंगनिया बाजार में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फेरीवाले दुकानदारों से लगभग 3.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों से 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान स्वच्छता दीदियों ने बाजार में जागरूकता अभियान चलाकर दुकानदारों और फेरीवालों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग तत्काल बंद करने की अपील की। साथ ही कपड़े और जूट से बने थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/11 अप्रैल 2026