क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के अंतर्गत दर्री थाना क्षेत्र स्थित बीपीपी प्लांट की बाउंड्री वॉल के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के घटित होने पश्चात क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरुण निषाद पिता स्वर्गीय किशोर के रूप में की गयी है, जो दर्री फर्टिलाइजर बस्ती का निवासी बताया जा रहा हैं। स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। 11 अप्रैल / मित्तल