इन्दौर (ईएमएस) एक सनसनीखेज घटनाक्रम के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि फांसी लगाने से पहले युवक ने सल्फास भी खा लिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार घटना समीपस्थ ग्राम पीवडाय की है, जहां सत्ताइस वर्षीय युवक अतुल ने जो कि एक निजी कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करता था ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि अतुल ने रात में सल्फास खा लिया था और उसके बाद दूसरे घर में जाकर फांसी लगा ली। जब सुबह परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अतुल की शादी को दो साल हो चुके थे और उसके कोई संतान नहीं थी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके चलते आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 11 अप्रैल 2026