राज्य
11-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन को लेकर जहां प्रदेश में उत्साह का माहौल है, वहीं इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण मांग भी सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता डा. बबीता सहोत्रा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का नाम बाबा साहब के नाम पर रखने का आग्रह किया है। यहां अपने पत्र में डा. सहोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड को अब तक कई महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। ऐसे में यदि इस ऐतिहासिक एक्सप्रेसवे का नाम बाबा साहब के नाम पर रखा जाता है, तो यह सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने लिखा कि बाबा साहब ने देश के वंचित, शोषित और दलित वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। ऐसे महान व्यक्तित्व के सम्मान में यदि एक्सप्रेसवे का नामकरण किया जाता है, तो यह न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय होगा। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/11 अप्रैल 2026